सड़क हादसे में सेना के जवान, पत्नी की मौत
धर्मशाला, 1 फरवरी (निस)
पठानकोट से मिरथल की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार दंपति की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव वाई इंदौरिया अनिल कुमार तथा उसकी पत्नी सुमन मन्हास के रूप में हुई है। अनिल कुमार सेना में कार्यरत था और घर छुट्टी पर घर आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव बाई इंदौरिया जा रहा था। इस दौरान एक ट्रैक्टर सवार पास लेते समय उसे साइड मार कर भाग गया। टक्कर के कारण मोटरसाइकिल सवार पति- पत्नी सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पठानकोट के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसा देर रात हुआ। पुलिस ने नागरिक अस्पताल नूरपुर में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। नूरपुर के डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
The post सड़क हादसे में सेना के जवान, पत्नी की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/390vdLi
via Latest News in Hindi
0 Comments