दम घुटने से गई रमन की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
धर्मशाला, 1 फरवरी (निस)
कांगड़ा जिले के लापता हुए दो नाबालिगाें में से 11 साल के रमन की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रमन के माता-पिता ने प्रशासन से मांग की है कि रमन के कातिलों को ढूंढ कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं, पंचायत ठेहड़ के 11 वर्षीय रमन का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उसे विदाई दी।
स्कूल में भी सहपाठियों, अध्यापकों व अन्य छात्रों ने भी रमन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रमन की मौत से पूरा परिवार सदमे में है तो वहीं रमन की दादी अभी तक भी सदमे से बाहर नहीं निकल पाई है।
याद रहे कि 26 जनवरी को रमन अपने चचेरे भाई के साथ खेतों में घास लेने निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। पांच दिन बाद रमन का शव उसके घर से दूर पंचायत गदराना के गांव कनैट के समीपवर्ती जंगल में मिला था। बताया जा रहा है कि रमन दो बहनों का अकेला भाई था। रमन के पिता रमेश दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
The post दम घुटने से गई रमन की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39bdOQr
via Latest News in Hindi
0 Comments