हमीरपुर में शनिवार को जिला भाजपाध्यक्ष बलदेव शर्मा राजीव चोपड़ा का भाजपा में स्वागत करते हुए।-निस

हमीरपुर, 1 फरवरी (निस)
जिला कांग्रेस पार्टी को उस समय गहरा झटका लगा जब जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजीव चोपड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया। शनिवार को सर्किट हाउस में जिला भाजपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर बलदेव शर्मा ने कहा कि चोपड़ा को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिन प्रतिदिन सिकुड़ती जा रही है और यही कारण है कि कई कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है या अलग पार्टी बना ली है।

The post जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Okb1fM
via Latest News in Hindi

0 Comments