पुलिस कर्मियों के खाते में पैसा ट्रांसफर मामले में जांच शुरू
चंडीगढ़/पंचकूला, 28 फरवरी (नस)
यूटी पुलिस विभाग के कर्मचारियों के अकाउंट में अवैध तरीके से ज्यादा पैसा आने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासक वीपी सिंह बदनोर की अप्रूवल मिलने के बाद सेक्टर 3 थाना पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच क्राइम ब्रांच को सौंपने की बात कही गई है। पुलिस कर्मचारियों के अकाउंट में डाले गए रुपयों के मामले से विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है।
प्रशासन के वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा और डीजीपी संजय बेनीवाल को किसी ने लिखित शिकायत भेजकर अकाउंट्स में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया गया था। विभाग के 40 पुलिस कर्मचारियों के अकाउंट में ज्यादा सेलरी डाल दी गई थी। पुलिस के अकाउंट्स डिपार्टमेंट में तैनात कर्मचारियों की तरफ से विभाग के अन्य कर्मचारियों की सर्विस बुक मंगवाई गई थी और इन्हीं बुक्स में जाली बिल बना कर और इन्हें पास करवा कर वापस सर्विस बुक को ब्रांच में भेज दिया गया था।
वेतन से ज्यादा पैसा ट्रांसफर
अब तक की जांच में सामने आया है कि विभाग के कई कर्मियों के अकाउंट्स में वेतन से ज्यादा पैसा ट्रांसफर होता था। पुलिस मुख्यालय और क्राइम ब्रांच के एसपी मनोज कुमार मीणा के मुताबिक कई सालों से पुलिस कर्मचारियों के अकाउंट में ज्यादा पैसा आने के मामले में केस दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच की एसआईटी करेगी।
The post पुलिस कर्मियों के खाते में पैसा ट्रांसफर मामले में जांच शुरू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2uFUOLd
via Latest News in Hindi
0 Comments