अंबाला शहर में उपायुक्त को ज्ञापन देने से पहले कार्यालय परिसर में मौजूद स्कूलों के निजी वाहन चालक। -हप्र

अंबाला शहर, 28 फरवरी (हप्र)
स्कूली बच्चों को छोड़ने व घर ले जाने पर आरटीओ द्वारा निजी वाहनों पर लगाये गये प्रतिबंध के तीसरे दिन ट्विन सिटी के सैकड़ों निजी वाहन चालकों ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में एकत्र होकर अपना रोष जताया और बाद में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर उन्हें अपना काम सुचारू रूप से चलाने की अनुमति देने की गुहार लगाई।
आज सर्व स्कूल वैन एसोसिएशन के बैनर तले प्रधान अशोक बुंदी, सुखदीप, कमल गुलाटी, अनिल कुमार, अमृतपाल आदि के नेतृत्व में इन वैैन व गाड़ी चालकों ने इकट्ठे होकर डीसी अंंबाला को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में इन वैन संचालकों ने कहा है कि अंबाला में करीब 2 हजार वैन स्कूलों में काम कर रही हैं। यह काम करीब 25 साल से चल रहा है।
21 स्कूल वैनों के कटे 4-4 हजार के चालान
सर्व स्कूल वैन एसोसिएशन के नेताओं ने बताया कि दो दिन पहले ही 21 स्कूल वैन गाड़ियों के 4-4 हजार रुपये के चालान कर दिये गये। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी निजी वाहन में स्कूली बच्चे मिले तो उस गाड़ी को इंपाउंंड कर लिया जायेगा। इन वैन चालकों ने कहा कि दो हजार गाड़ियों पर चार हजार परिवारों का पालन-पोषण चल रहा है।

The post कार्रवाई के चलते निजी वाहन चालकों में रोष appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PCdpiy
via Latest News in Hindi

0 Comments