गुरुग्राम, 5 फरवरी (हप्र)

गुरुग्राम में बुधवार को पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता के दौरान लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। -हप्र

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आरटीसी परिसर में अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि किया कि जिस प्रकार घोड़ा कभी बैठता नही, उसी प्रकार हरियाणा पुलिस भी जनसेवा के लिए सदैव तैयार रहें।
प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों, अर्धसैनिक बलों की 16 टीमों के 623 घुड़सवार अपने 279 घोड़ांे के साथ 31 प्रकार की स्पर्धाओं मे भाग ले रहे हैं। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से व्यक्ति में अनुशासन, मनोबल, टीम भावना और शारीरिक बल बढ़ता है। उन्होंने एक अच्छा सिपाही अच्छा खिलाड़ी भी होता है। उन्होंने कहा हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों के लिए नर्सरी स्तर से ही ध्यान दिया गया है। खेलों में आगे बढ़ने के लिए हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के अनुभव का भी लाभ ले रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन के लिए डीजीपी मनोज यादव, आयोजन समिति सचिव आईजी डा. हनीफ कुरैशी व उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने घुड़सवारों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा में आयोजन के लिए सुंदर व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घुड़सवार अनेक जोखिमपूर्ण स्थितियों में कार्य करते हैं, जो उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। घोड़ा मनुष्य का वफादार साथी भी है और सारथी भी। यह वहां भी ले जाता है जहां आप जाना चाहते हैं और वहां भी मार्गदर्शन करता है, जहां आप रास्ते में समस्या अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि घोड़ा अपने वफादारी के गुण के साथ निरंतर तैयारी की अवस्था में रहने का भी संदेश देता है। इससे पहले डीजीपी मनोज कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तामिलनाडू, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ पुलिस और सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी की घुड़सवारी टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर मेयर मधु आजाद, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चैहान मौजूद रहे।

The post हरियाणा पुलिस के जवान जनसेवा को सदैव तैयार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2S1eUIq
via Latest News in Hindi

0 Comments