गुरुग्राम, 5 फरवरी (हप्र)

गुरुग्राम में बुधवार को पत्रकारों से बात करते हरेरा बेंच के सदस्य। -हप्र

हरियाणा रीयल एस्टेट रेगुलेटरी एथॉरिटी (हरेरा) की गुरुग्राम बेंच के चेयरमैन केके खंडेलवाल ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने तथा कोताही बरतने वाले बिल्डर्स को हरेरा ने करीब 400 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि के 509 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से कई बिल्डर्स पर करीब 40 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया है तथा अन्य 58 बिल्डर्स को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं।
हरेरा की गुरुग्राम बेंच के गठन के 2 साल पूरे होने पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अवैध काॅलोनी विकसित करने वाले भी हरेरा के दायरे में आते हैं और अथॉरिटी द्वारा अवैध काॅलोनी काटकर प्लाॅट तथा फ्लैट बेचने वाले 7 बिल्डर्स की जांच करवाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2019 में एनसीआर विशेषकर गुरुग्राम में रीयल एस्टेट में साकारात्मक बदलाव देखने को मिला। उन्होंने बताया कि 249 मामले ऐसे हैं, जिनमें अभी तक हरेरा का फैसला लागू नहीं हुआ है और 1812 मामलों में हरेरा के आदेशों पर अमल हो चुका है। उन्होंने बताया कि अथॉरिटी में अब भी 2422 मामलों पर सुनवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि इन 2 वर्षो में हरेरा गुरुग्राम पहले से चल रहे तथा अधूरे पड़े लगभग 250 हाउसिंग प्रोजेक्टो को ट्रैक पर लाने में सफल रहा है। अब इन प्रोजेक्टों पर निर्माण कार्य पुनः शुरू हुआ है। इससे प्रोजेक्ट पूरे होंगे और फ्लैट आवंटियों को राहत मिलेगी। इस मौके पर बेंच के सदस्य समीर कुमार, एससी कुश और सचिव प्रताप सिंह मौजूद रहे।
अब तक मिली 9 हजार शिकायतें
खंडेलवाल ने बताया कि 2 साल में गुरुग्राम बेंच को 9 हजार 496 शिकायतें मिली। इनमें से 6 हजार 598 का निपटारा कर दिया गया है। इस लिहाज से हरेरा गुरुग्राम को प्राप्त शिकायतों में से लगभग 70 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हरेरा गुरुग्राम के दायरे में लगभग एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र आता है और अब तक यहां 400 प्रोजेक्ट रजिस्टर हुए हैं। इनकी लगभग ढाई लाख आवासीय इकाइयां हरेरा की निगरानी में हैं। इनमें से लगभग 60 हजार इकाइयां अफोरडेबल हाउसिंग परियोजनाओं की हैं।

The post हरेरा 509 बिल्डरों को नोटिस, 40 करोड़ का जुर्माना appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SqiBq8
via Latest News in Hindi

0 Comments