भरे जाएंगे आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के 1907 पद
चंडीगढ़, 5 फरवरी (ट्रिन्यू)
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि राज्य में 860 आंगनबाड़ी वर्कर्स और 1047 आंगनबाड़ी हेल्पर्स के खाली पदों को भरा जाएगा। इसके लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जमीनी स्तर पर आंगनवाड़ी वर्कर्स और आंगनवाड़ी हेल्पर्स के माध्यम से ही क्रियान्वित किया जाता है, इसलिए इन पदों को शीघ्र भरने का निर्णय लिया गया है। सभी जिला उपायुक्तों को आंगनवाड़ी वर्कर्स और आंगनवाड़ी हेल्पर्स के रिक्त पदों को भरने के किए शीघ्र ही लिखा जाएगा।
The post भरे जाएंगे आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के 1907 पद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/386y3OM
via Latest News in Hindi
0 Comments