अमृतसर में बुधवार को 500 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गये तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। -विशाल कुमार

चंडीगढ़, 6 फरवरी (एजेंसी)
अमृतसर जिले के पाम गार्डन में एक घर पर छापेमारी के दौरान कथित मादक पदार्थ तस्करों के साथ हुई गोलीबारी के बाद पंजाब पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पाम गार्डन में एक घर को अपना ठिकाना बनाया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों के पास से 500 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।
अमृतसर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपी वहां किराए के एक घर में रह रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर पुलिस की नशीला पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ की टीम ने बुधवार रात को छापा मारा। आरोपियों ने पुलिस पर पांच-छह राउंड गोली चलाई।
उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने भी जवाबी गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, पारस और साजन के तौर पर हुई है, जबकि दो अन्य गांजा जंडियाला और जावेद फरार हैं। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

The post अमृतसर में 500 ग्राम हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31BLmEK
via Latest News in Hindi

0 Comments