सोनीपत, 20 फरवरी (हप्र)
जीटी रोड पर राई के पास बृहस्पतिवार को धान से भरा ट्रैक्टर खराब होने की वजह से लंबा जाम लग गया। जहां पर ट्रैक्टर खराब हुआ, वहां पहले ही निर्माण अधर में होने से सड़क संकरी है। ऐसे में करीब 4 किलोमीटर तक वाहन फंस गए। बाद में पुलिस ने जाम को खुलवाया, जिसके बाद राहगीरों को राहत मिल पाई। बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली की तरफ से पानीपत की तरफ जा रहे ट्रैक्टर के पहियों में खराबी आ गई। चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के बीचोबीच खड़ा कर दिया। लंबा जाम लगना शुरू हो गया तो सूचना पुलिस को दी गई। बाद में पुलिस ने बीसवां मील चौक से ट्रैफिक को डायवर्ट किया। इसके बाद राई इंडस्ट्रियल एरिया, राई गांव, लिवासपुर इंडस्ट्री एरिया, बहादुरगढ़ स्टेट हाइवे पर जाम लग गया। राई थाना प्रभारी अशोक कुमार टीम के साथ ट्रैक्टर को हटवाया तो आवाजाही सुगम हो सकी।

The post हाईवे पर ट्रैक्टर खराब होने से लगा जाम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2wxxbox
via Latest News in Hindi

0 Comments