केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में हो रहा प्रदर्शन आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस का संयुक्त उपक्रम है। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 3 रोड शो के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा विजेता के रूप में सामने आएगी, क्योंकि लोग देश की सुरक्षा, विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेंगे। हरिनगर में शाह ने ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच रोड शो किया। इस दौरान कुछ लोगों ने ‘गोली मारो’ के नारे लगाए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें ऐसा रोका। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘केजरीवाल और राहुल गांधी का कहना है कि शाहीनबाग की चर्चा नहीं होनी चाहिए। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि देश की सुरक्षा क्यों चुनावी मुद्दा नहीं होना चाहिए? क्यों शाहीनबाग में बैठे लोग ‘जिन्ना वाली आजादी’ की मांग कर रहे हैं और क्यों टुकड़े-टुकड़े गैंग उनका समर्थन कर रहे हैं?’ उन्होंने दावा किया कि जब चुनाव नतीजे घोषित होंगे तब ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ को झटका लगेगा।

 

The post शाहीनबाग आप और कांग्रेस  का संयुक्त उपक्रम : शाह appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2v7NQhY
via Latest News in Hindi

0 Comments