प्रचार के अंतिम दिन चमके सितारे
नयी दिल्ली, 6 फरवरी (ट्रिन्यू/ एजेंसी)
नयी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गहलोत के समर्थन में निकाले रोड शो में लोगों का अभिवादन करते पार्टी सांसद व अभिनेता सनी देओल (ऊपर)। चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के लिये प्रचार करते ग्रेट खली (बायें)। -ट्रिन्यू/ एजेंसी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 3 रोड-शो किये, वहीं फिल्मी सितारे से नेता बने सनी देओल ने भी भाजपा के लिए मोर्चा संभाला। पहलवान ग्रेट खली ने भी प्रचार किया। उधर, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली के अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में पदयात्रा की।
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए शनिवार को वोट पड़ेंगे। परिणाम 11 फरवरी को आएंगे। कुल 668 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार नयी दिल्ली सीट से हैं, जबकि सबसे कम 4 प्रत्याशी पटेल नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2015 के चुनाव में कुल 673 उम्मीदवार मैदान में थे।
The post प्रचार के अंतिम दिन चमके सितारे appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39atO4Q
via Latest News in Hindi
0 Comments