धर्मशाला, 6 फरवरी (निस)
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के एसओएस तथा नियमित के विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों की वार्षिक डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 5 मार्च से 23 मार्च तक चलेंगी।बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड ने दसवीं के एसओएस तथा नियमित के विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान केंद्र समन्वयक द्वारा सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। पेपर हल करने के लिए इन्हें एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षा सुबह के सत्र में 8.45 से 12 बजे तक जबकि एसओएस की सायं के सत्र में 1.45 से 5 बजे तक आयोजित होंगी।

The post विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं 5 मार्च से appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2H0yn5R
via Latest News in Hindi

0 Comments