कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि कांग्रेस दिल्ली में उसी तरह से सबको चौंका सकती है, जैसे पिछले साल हरियाणा में किया था। सुरजेवाला ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘हरियाणा में कुछ चैनल कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें दे रहे थे, लेकिन हमने 31 सीटें जीतीं। यह फिर से होने जा रहा है।’ केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और दिल्ली की सत्ता पर काबिज़ आम आदमी पार्टी को ‘झूठों की सरकार और झूठों के सरदार’ बताते हुए सुरजेवाला ने उन पर दिल्ली में स्वास्थ्य, प्रदूषण से राहत देने, शिक्षा, पीने के साफ पानी की आपूर्ति और सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में नाकाम रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दहशत में हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस बार भी भाजपा 3 से ज्यादा सीटें नहीं जीत सकती।

The post दिल्ली में हरियाणा की तरह  चौंकाएगी कांग्रेस : सुरजेवाला appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39atP8U
via Latest News in Hindi

0 Comments