जीरकपुर में अब पाइपलाइन से मिलेगी गैस
जीरकपुर, 12 फरवरी (निस)
जीरकपुर में पाइप्ड नेचुरल गैस के कनेक्शन देने का काम आज शुरू हो गया। इंडियन आयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से दी जाने वाली इस सेवा का उद्घाटन आज हलका विधायक एनके शर्मा ने सिल्वर आॅक सोसायटी में किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मोहाली जिले में सबसे पहले इस सेवा की शुरुआत जीरकपुर में पहला कनेक्शन देने से हुई है।
उन्होंने कंपनी की तरफ से किये इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इसके साथ जहां आम लोगों को घरेलू गैस प्राप्त करने में राहत मिलेगी, वहीं गैस खत्म होने के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा।
The post जीरकपुर में अब पाइपलाइन से मिलेगी गैस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2uJHHIG
via Latest News in Hindi
0 Comments