चोरी के सामान सहित ट्रक काबू
बीबीएन, 12 फरवरी (निस)
एक ट्रक में लाये जा रहे क्रैश बेरियर की रेलिंग शीटों सहित पुलिस ने इसमें सवार लोगों को हिरासत में लिया है। एसएचओ बरोटीवाला मोहिंद्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम बुरांवाला में गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि बरोटीवाला की तरफ से एक बिना नंबर वाला ट्रक आ रहा है, जिसे जांच के लिए रोका गया। चालक ने अपना नाम अभय ठाकुर निवासी गुम्मा कसौली व परिचालक सीट पर बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम जगवंत निवासी गांव सनवारा कसौली बताया। वाहन को चैक करने पर उसमें सड़क के किनारे लगने वाले क्रैश बैरियर/ रेलिंग शीट लदी हुई थी। जिसका चालक कोई बिल नहीं दिखा सका, जिस पर वाहन को जब्त किया गया।
The post चोरी के सामान सहित ट्रक काबू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SDvQ7e
via Latest News in Hindi
0 Comments