ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
पिंजौर, 12 फरवरी (निस)
कालका-चंडीगढ़ रेलवे लाइन पर चंडीमंदिर के समीप बुधवार शाम को कालका-दिल्ली हिमालयन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे जीआरपी कालका थाना एसआई सुखबीर सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। जीआरपी कालका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि कालका से 4.55 बजे चली हिमालयन क्वीन सूरजपुर क्रॉस करके चंडीमंदिर स्टेशन से 2 किलोमीटर पहले ही अमरावती कॉलोनी के सामने पहुंची थी कि वहां लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गया।
The post ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UTtX8S
via Latest News in Hindi
0 Comments