बचपन से ही करनी चाहिए भगवान की भक्ति : कीर्ति
पंचकूला, 12 फरवरी (ट्रिन्यू)
श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 10 में वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास विदुषी कीर्ति किशोरी ने प्रहलाद का प्रसंग सुनाया। मंदिर सभा के प्रधान मामचंद, महासचिव एसपी विज, संरक्षक मुंशीराम अरोड़ा, वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी और पैटर्न एसके शर्मा ने कीर्ति किशोरी को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कीर्ति किशोरी ने कहा कि कितने कष्ट प्रहलाद ने उठाए, फिर भी हरि का नाम नहीं छोड़ा। भगवान ने प्रहलाद की रक्षा की। कीर्ति किशोरी ने लोगों को प्रवचन सुनाते हुए बताया कि भगवान की भक्ति बचपन से ही करनी चाहिए, जिन लोगों का कथन है कि अभी तो कमाने खाने की उम्र है, वह कथन गलत है। इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर 10 के प्रधान मामचंद मुख्य संरक्षक बाऊ दलजीत सिंह, संरक्षक मुंशी राम अरोड़ा, एसके शर्मा, एसएस सैनी, आरएल सेतिया, महासचिव एसपी विज, वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी, जेआर सिंगला, सुभाष शर्मा, धर्मशाला इंचार्ज प्रेम लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा, सह कोषाध्यक्ष जी डी बत्रा, पैटर्न जीडी गौतम, पूर्व महासचिव राजकुमार शर्मा, महिला मंडल प्रधान प्रवीण प्रवेश, आभा गुप्ता, सत्या गौतम, रघुवीरी, आशा, संतोष, वनीता भी मौजूद थीं।
The post बचपन से ही करनी चाहिए भगवान की भक्ति : कीर्ति appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2OJYS3R
via Latest News in Hindi

0 Comments