बद्दी नगर परिषद ने विकास कार्यों पर खर्च किए 3 करोड़
बीबीएन (निस) : नगर परिषद बद्दी ने बीते एक वर्ष में करीब 3 करोड़ रुपए विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए हैं। नगर परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दीपा एवं उपाध्यक्षा सुषमा कुंडलस ने यहां जारी एक प्रेस बयान में कहा कि सालों से लंबित पड़े बिजली शुल्क 9 करोड़ में से 6 करोड़ की राशि नगर परिषद के खाते में जमा हुई। वार्ड तीन में हर्बल पार्क का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। फेज-3 हाऊसिंग बोर्ड में अवैध रूप से सड़क पर बने रैंप हटवाए गए। सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जा रहा है। बसंती बाग में संपर्क मार्ग को पक्का करवाया गया। शहर में गलियों व नालियों का निर्माण किया जा रहा है। दीपा ने कहा कि ईएसएसएल कंपनी के सहयोग से जगह-जगह एलईडी लाईट्स लगवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि 30 नए कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं। नरेंद्र दीपा ने कहा कि शहर को डस्टबीन मुक्त किया जाएगा। आने वाले समय में शहर के पार्कों में ओपन एअर जिमों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 करोड़ की लागत से बनने वाले हर्बल पार्क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाएगा। वहां सुषमा कुंडलस, संदीप सचदेवा, माया देवी, निर्मला देवी, तरसेम चौधरी, लोकेश दत्ता, महेंद्र सिंह, हरनेक सिंह, ईओ रणवीर वर्मा व जेई राकेश कांत भी उपस्थित थे।
The post बद्दी नगर परिषद ने विकास कार्यों पर खर्च किए 3 करोड़ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SlqzC4
via Latest News in Hindi
0 Comments