अंबाला शहर, 2 फरवरी (हप्र)
आज नागरिक सेवा दल सोनिया काॅलोनी अंबाला शहर व सोनिया काॅलोनी एक्टिविस्ट ग्रुप की एक साझा बैठक लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई। इसमें काॅलोनी के ही एक निजी स्कूल की छत पर लगाये गये माेबाइल टावर से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा करके काेर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है।
बैठक में मौजूद कालोनीवासियों सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार उमेद सिंह, नरेंद्र सिंह, सीएल बख्शी, कपित कपूर, अर्पित शर्मा, मोहित वर्मा, वरुण मरवाहा, भंवर गुप्ता, सेवानिवृत्त तहसीलदार किशोरी लाल, रविंद्र शर्मा, हरीश, डॉ. कुशल कुमार, पवन कुमार, संजीव यादव आदि ने स्कूल भवन में मोबाइल टावर लगाए जाने के प्रति रोष व्यक्त किया। मीटिंग में स्कूल के पदाधिकारी को बुलाकर लोगों ने अपनी चिंता जताने की कोशिश भी की परंतु उन्होंने मीटिंग में आने से मना कर दिया। नागरिकों ने कहा कि लगाये गये टावर से उच्च श्रेणी की खतरनाक रेडिएशन निकलती है, जो खास तौर पर छोटे बच्चों के दिमागी विकास पर असर करती है। नागरिकों ने कहा कि उपरोक्त बिल्डिंग में प्लेवे स्कूल चल रहा है इसलिए छोटे बच्चे टावर की रेडिएशन के सबसे ज्यादा नज़दीक होंगे।
रिहायशी इलाके में टावर लगाने पर पाबंदी
लोगों ने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार की पॉलिसी के मुताबिक ऐसे टावर रिहायशी इलाके के बीचोंबीच लगाने पर पाबंदी है परंतु संबंधित स्कूल प्रबंधकों ने इस पॉलिसी के विरुद्ध बिना किसी सरकारी अनुमति के टावर लगाया है। काॅलोनी वासियों ने इसके खिलाफ शिकयात भी दी है, जिस पर अभी तक कोई भी करवाई नहीं हुई है।

The post गुस्साये नागरिकों ने लिया कोर्ट जाने का फैसला appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ucYweX
via Latest News in Hindi

0 Comments