हजूर साहिब जा रहे जत्थे का स्वागत
राजपुरा (निस) : राष्ट्रीय सिख संगत के क्षेत्रिय संगठन मंत्री जसबीर सिंह एवं कुलदीप सिंह दीपा प्रधान सचखंड श्री हजूर साहिब जत्था कमेटी लुधियाना की अगुवाई में जत्थे का स्वागत किया गया है। राजपुरा रेलवे स्टेशन पर पंजाब के पूर्व मंत्री स्व. राजखुराना के पुत्र तरूण खुराना की अगुवाई में अकाली-भाजपा नेताओं ने जत्थे का स्वागत किया। तरूण खुराना ने बताया कि लंगर की सेवा महान सेवा है सिख धर्म के साथ लगभग सभी धर्म ग्रंथों में लंगर की सेवा का विशेष महत्व बताया गया है। वहां भाजपा नेता अजय चौधरी, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन डॉ. नंदलाल शर्मा, आढ़ती एसो. के पूर्व प्रधान राजिन्द्र निरंकारी, अमरीक सिंह, रणजीत सिंह मुलतानी, पार्षद हरदेव सिंह कंडेवाला, पार्षद विपन कुमार, यश टंडन आदि मौजूद थे।
The post हजूर साहिब जा रहे जत्थे का स्वागत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2uXqsnf
via Latest News in Hindi

0 Comments