एथलेटिक्स में बच्चों ने दिखाया दम
चंडीगढ़ सेक्टर 7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में रोटरेक्ट क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोिगता में मौजूद प्रतिभागी। -नस
चंडीगढ़/पंचकूला (नस) : सेक्टर 7 चंडीगढ़ स्थित खेल कॉम्पलैक्स में रोटरी इंटरनेशनल के तहत एनजीओ रोटरैक्ट क्लब, चंडीगढ़ हिमालयन व रोटरी हिमालयन रेंजिस द्वारा किडो 10 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न अनाथालयों और झुग्गी-झोपड़ी के 500 से अधिक वंचित बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी हिमालयन रेंजिस के अध्यक्ष रोटेरियन गौरव घई, रोटरैक्ट क्लब, चंडीगढ़ हिमालयन की अध्यक्ष तन्वी, प्रमुख मुस्कान गांधी और संचिता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में 9 से अधिक एथलेटिक खेल और 4 प्रतिभा प्रतियोगिता आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम में एशियन गेम्स, तेराक में स्वर्ण पदक विजेता चाहत अरोड़ा, अभिनेत्री शिवानी सैनी, जितेंद्र ढींगरा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3080, पीयू से खेल निदेशक परमिंदर सिंह, डिप्टी मेयर जगतार सिंह, खेल निदेशक चंडीगढ रविन्द्र सिंह तथा पीयू डीएसडब्ल्यू इमैनुअल नाहर भी शामिल हुए। चयनित 5 छात्रों को 60,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
The post एथलेटिक्स में बच्चों ने दिखाया दम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/36TAyTa
via Latest News in Hindi
0 Comments