पानीपत में मरम्मत के काम के चलते कई ट्रेन रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
सोनीपत, 2 फरवरी (हप्र)
दिल्ली-अम्बाला रेलमार्ग पर पानीपत-बाबरपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित ब्रिज संख्या-149 पर स्टील गार्डर की मरम्मत के चलते रेलवे द्वारा लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक से रविवार को चार रद्द रही। वहीं, कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के रद्द होने की वजह से परेशानी थोड़ी कम इसलिए रही कि रविवार छुट्टी का दिन था।
गौरतलब है कि पानीपत-बाबरपुर रेलवे स्टेशन के बीच ब्रिज पर काम चल रहा है। इसके कारण रेलवे द्वारा 6 घंटे 40 मिनट का ट्रैफिक ब्लाक लिया था। ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण अमृतसर से नई-दिल्ली के बीच आवागमन करने वाली 12459/60 अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली 64465 पैसेंजर ट्रेन व कुरुक्षेत्र से नई दिल्ली जाने वाली 64454 पैसेंजर ट्रेन रद्द की गई। वहीं, 22429 दिल्ली-पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को रोहतक-जाखल -धूरी व लुधियाना रूट से डायवर्ट किया गया। जबकि 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस को लखनऊ-मुरादाबाद सहारनपुर रेलमार्ग से डायवर्ट किया गया। इस बारे में रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार का कहना है कि दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर पानीपत-बाबरपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित ब्रिज संख्या-149 पर स्टील गार्डर की मुरम्मत के चलते रेलवे द्वारा 6 घंटे 40 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था।
The post पानीपत में मरम्मत के काम के चलते कई ट्रेन रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31kkDfv
via Latest News in Hindi
0 Comments