बीबीएन, 2 फरवरी (निस)
लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रांत की एक अहम बैठक 5 फरवरी को नालागढ़ के बागबाणियां में दोपहर तीन बजे होगी। यह जानकारी लघु उद्योग भारतीय के प्रदेश महामंत्री विकास सेठ ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में अनेक बिंदुओं पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी इकाइयों के पदाधिकारिओं की इस बैठक उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में इकाइयों की लिस्ट समेत सदस्यों की संख्या पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अखिल भारतीय कार्यालय द्वारा लागू की गई ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन पद्धति के बारे में चर्चा होगी। इसके अलावा दिल्ली के केंद्रीय भवन निर्माण में सहयोग करने पर चर्चा होगी ताकि वहां बन रहे भव्य भवन में हिमाचल का भी अंशदान सुनिश्चित हो सके। बैठक में मंडल स्तर की समस्त इकाइयों द्वारा किए गए औद्योगिक व सामाजिक कार्य का लेखा-जोखा भी लिया जाएगा। हर चैप्टर अपनी इकाई की रिपोर्ट देगा वहीं राज्य स्तर पर आ रही समस्याओं पर भी गंभीरता से मंथन होगा।

The post लघु उद्योग भारती की बैठक 5 को appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Uk1E3t
via Latest News in Hindi

0 Comments