आपकी राय
विकास विरोधी
7 फरवरी के दैनिक ट्रिब्यून में राजकुमार सिंह के ‘मुफ्त की राजनीति लोकतंत्र का प्रहसन’ लेख विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को अपने जाल में फंसाने के लिए कुछ मुफ्त सुविधाएं देने की नीति पर प्रहार करने वाला था। मतदाताओं को लुभाने के लिए आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने लोगों को मुफ्त बिजली और पानी, महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा देने की घोषणा की। कांग्रेस ने तो यहां तक कह दिया कि जो सुविधाएं केजरीवाल सरकार दे रही है, उनमें वृद्धि की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाजपा भी पीछे रहने वाली नहीं थी। सीधी-सी बात है कि वर्तमान कर दर में वृद्धि की जाएगी। किसी भी लोकतांत्रिक देश में इस प्रकार की कुप्रथा नहीं होनी चाहिए।
शामलाल कौशल, रोहतक
अमर्यादित बयान
राहुल गांधी का प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करना बहुत शर्मनाक और निंदनीय है। ऐसा लगता है कि विपक्षी पार्टी के नेता देश की जनता को प्रधानमंत्री के विरुद्ध हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। राहुल को अपने शब्दों की मर्यादा और पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
प्रदीप कुमार दुबे, देवास, म.प्र.
The post आपकी राय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SAgLDm
via Latest News in Hindi
0 Comments