पाकिस्तान ने पुंछ में तोड़ा सीज़फायर, छोटे हथियार और मोर्टार से किया हमला, एक भारतीय जवान शहीद
पाकिस्तान ने पुंछ में फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने सीमा से सटे पुंछ सेक्टर में रिहायशी इलाकों में छोटे हथियार और मोर्टार से फायरिंग की है। इस फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। दूसरी ओर पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत ने पाकिस्तानी सेना की चार चौकियां तबाह कर दी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल फिर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया। लेकिन देश का एक जवान पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हो गया। जवान का नाम राजीव सिंह शेखावत है वे राजस्थान के जयपुर के
रहने वाले थे।
from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/2HffeNv
via Latest News in Hindi
0 Comments