एससी, एसटी लोगों के खिलाफ है भाजपा : कांग्रेस
अंबाला शहर, 12 फरवरी (हप्र)
कांग्रेस भवन अंबाला शहर में सरकारी नियुक्तियों एवं प्रमोशोनों में आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ व दलितों का साथ देने को लेकर मीटिंग बुलाई गयी, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री राजरानी ने की।
बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने भाजपा सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए बताया कि उत्तराखंड सरकार ने 5 सितंबर 2012 को एक नोटिफिकेशन जारी किया जिसमें एससी, एसटी समुदाय के लोगों को आरक्षण दिये बिना राज्य में सभी सरकारी पदों को भरने का आदेश दिया।
The post एससी, एसटी लोगों के खिलाफ है भाजपा : कांग्रेस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Sn1GWM
via Latest News in Hindi
0 Comments