चंडीगढ़, 12 फरवरी (ट्रिन्यू)
बापूधाम एरिया में दर्जी की दुकान में आग लगने से वहां रखीं चार मशीनें, पुलिस यूनिफॉर्म का कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। दुकान चलाने वाले अनुज कुमार ने बताया कि दुकान में कई कारीगर काम करते हैं और यहां पुलिस की यूनिफॉर्म भी तैयार की जाती है। रोजाना की तरह फर्स्ट फ्लोर पर काम करते कारीगरों ने सुबह करीब 12 बजे धुआं उठते देखा, जो देखते ही देखते भयंकर आग में बदल गया।

The post बापूधाम में दर्जी की दुकान में लगी आग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/38zhMSE
via Latest News in Hindi

0 Comments