हादसे में घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
अंबाला शहर, 12 फरवरी (हप्र)
सड़क हादसे में घायल हुए अनिल कुमार निवासी देवी नगर ने उपचार के दौरान जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। वह 10 फरवरी को सड़क पार करते वक्त एक कार की चपेट में आ गया था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी कार चालक की तलाश शुरू की है।
हादसे के संबंध में धर्मबीर सिंह निवासी गांव डडियाना ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी को वह करीब 45-वर्षीय अनिल कुमार के साथ काम समाप्त करके अपने घर जाने के लिये पैदल चले थे। लोहगढ़-मानकपुर रोड से पैदल चलते-चलते राजपुरा अंबाला नेशनल हाइवे के किनारे पर पहुंचे और सड़क क्राॅस करने के लिये इंतजार करने लग गये। इतने में राजपुरा की तरफ से एक मारुति कार का चालक अपनी कार को बड़ी तेज रफतारी से चलाता हुआ आया और एक ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करके आगे खड़े अनिल कुमार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से अनिल कुमार बुरी तरह सड़क पर उछल कर गिर गया और उसके सिर व टांगों पर गंभीर चोटें लगी। राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल अंबाला शहर उपचार के लिए लाया गया।
यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अनिल को सेक्टर-32 के जीएमसीएच रेफर कर दिया गया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
The post हादसे में घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2OSpkZc
via Latest News in Hindi
0 Comments