कालका रेलवे स्टेशन पर बुधवार को शिमला के लिए 10 मिनट लेट रवाना हुई हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस टॉय ट्रेन। -निस

पिंजौर, 12 फरवरी (निस)
कालका रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर को अपने निर्धारित समय 11.10 बजे पहुंचने वाली कालका-दिल्ली हिमालयन क्वीन ट्रेन एक घंटा लेट 12.10 पर पहुंची। हालांकि 11.30 बजे पहुंचने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी 11.45 बजे पहुंची। इसी वजह से कालका से शिमला जाने वाली हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस टॉय ट्रेन भी 12.10 की बजाय 12.20 पर कालका से रवाना हुई।
गौरतलब है कि यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से आने वाली शताब्दी हिमालयन क्वीन और हावड़ा मेल ट्रेनों की कनेक्टिविटी शिमला जाने वाली ट्रेनों के साथ बनी हुई है इसलिए ब्रॉडगेज ट्रेनों के आने के बाद ही नैरोगेज की टाॅय ट्रेनें चलती हैं लेकिन कई बार तो ट्रेन में सवार शिमला जाने वाले यात्रियों को 3 घंटे तक ट्रेन चलने का इंतजार करना पड़ता है।

The post हिमालयन एक घंटा, शताब्दी ट्रेन 15 मिनट लेट पहुंची appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37pLtnU
via Latest News in Hindi

0 Comments