बुड़ैल जेल में नशामुक्ति केंद्र का उद्घाटन
बुड़ैल में बुधवार को जेल में नशामुक्ति केंद्र का शुभारंभ करते यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनोर एवं अन्य। – रवि कुमार
चंडीगढ़, 12 फरवरी (ट्रिन्यू)
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मॉडल जेल बुड़ैल में खोले गए नशामुक्ति केंद्र को ‘रूपांतर केंद्र’ का नाम दिया गया है। इसका उद्घाटन आज चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने किया। इस अवसर पर प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। पंजाब विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के सहयोग से खोले गए इस केंद्र के संबंध में प्रशासक ने कहा कि परियोजना का उद्देश्य कैदियों को मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान करना है और उन्हें पुनर्वासित करने के लिए उनकी सोच बदलना है। उनका कहना था कि आदतन अपराधियों की काउंसलिंग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया / प्रोटोकॉल होगा। इस परियोजना के कई हितधारकों को आपराधिकता को प्रभावित करने वाले कारकों के प्रति संवेदनशील बनाना भी इस केन्द्र का कार्य है। उनका कहना था कि विशेषज्ञ कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाकर सामान्य जीवन को गले लगाने में मदद करते हैं।
प्रशासक ने कहा कि मॉडल जेल, चंडीगढ़ निस्संदेह भारत की सर्वश्रेष्ठ जेलों में से एक है। उन्होंने कहा कि किसी भी जेल में कैदियों और कर्मचारियों के लिए विश्व स्तर के बुनियादी ढांचे और उच्च स्तर की सफाई और सभी सुविधाएं हो सकती हैं लेकिन रूपांतरन जैसी परियोजना भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर की सभी जेलों में निष्पादित किया जाना चाहिए।
The post बुड़ैल जेल में नशामुक्ति केंद्र का उद्घाटन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bAby7h
via Latest News in Hindi
0 Comments