नयी दिल्ली, 19 फरवरी (ट्रिन्यू)
इंडिगो की दिल्ली-जेद्दाह उड़ान में एक यात्री ने जबरन दरवाजा खोलने का प्रयास किया। बताया जाता है कि विमान रनवे पर चल पड़ा था तभी यह घटना हुई। फिर विमान के कैप्टन विमान को पार्किंग एरिया में ले आए और यात्री को विमान से उतार दिया गया।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस ‘उपद्रवी स्थिति’ में शामिल रहे पुरुष यात्री और एक अन्य यात्री को विमान से उतार दिया गया और उसके बाद करीब दो घंटे की देरी से विमान दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना हुआ।

The post उड़ान के वक्त दरवाजा खोलने वाले को विमान से उतारा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SV08lU
via Latest News in Hindi

0 Comments