इरोड (तमिलनाडु), 19 फरवरी (एजेंसी)
उचित यात्रा दस्तावेज न होने के आरोप में 4 बांग्लादेशी नागरिकों को पेरुनदुरई के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाद में उन्हें चेन्नई की पुझाल जेल भेजकर बांग्लादेश दूतावास को सूचित कर दिया गया है। ये चारों व्यक्ति तमिलनाडु के इरोड जिले में पेरुनदुरई के निकट मागालियाम्मान मंदिर के पास खड़े थे। पुलिस ने उनसे सामान्य पूछताछ की तो पता चला कि उनमें से एक फारूक हाजी (38) सिपकोट में श्रमिक के तौर पर काम करता है। गिरफ्तार शेष लोगों की पहचान हेमुल इस्लाम (22), सिराज हाजी (45) और रफी उल इस्लाम (35) के तौर पर हुई। इनमें से किसी के पास उचित दस्तावेज नहीं थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

The post 4 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2P9fNNz
via Latest News in Hindi

0 Comments