जीरकपुर, 19 फरवरी (निस)
बलटाना क्षेत्र में हरमिलाप नगर की सड़क पर स्थित एक मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने 45 मोबाइल फोन और नगदी चोरी कर ली। दुकान मालिक आशीष कुमार निवासी सेक्टर 20, पंचकूला ने बताया कि उसकी ‘हौट स्पाट’ नामक दुकान सैनी विहार, फेस 3, हरमिलाप नगर को जाती सड़क पर है। बीती रात वह अपनी दुकान पर ताला बंद करके गया था, लेकिन बुधवार सुबह उसके पड़ोसी दीपक ने फोन पर बताया कि दुकान का शटर खुला पड़ा है और दुकान के ताले टूटे हुए थे। जब उसने मौके पर आकर देखा तो दुकान का समान भी बिखरा पड़ा था। आशीष के अनुसार दुकान से करीब 45 मोबाइल फ़ोन, 18 हजार की नगदी और बिल बुक समेत लाखों की चोरी हो गई है।

The post मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2V6xSj5
via Latest News in Hindi

0 Comments