तोक्यो , 11 फरवरी (एजेंसी)
तोक्यो स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा कि वह उस जापानी क्रूज जहाज पर सवार 138 भारतीयों के संपर्क में है जिसे कोरोना वायरस संक्रमण के कुछ मामले सामने आने के बाद जापान के पास पृथक करके रखा गया है। क्रूज जहाज ‘डायमंड प्रिंसेस’ पर कुल 3,711 लोग सवार हैं जिनमें से 138 भारतीय हैं। इन भारतीयों में यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल हैं। यह जहाज पिछले सप्ताह जापान के तट पर पहुंचा था। इस जहाज में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था जिसके बाद से जहाज को पृथक रखा गया है। संक्रमित व्यक्ति पिछले महीने हांगकांग गया था। जहाज में सवार करीब 60 लोगों को सोमवार को इस विषाणु से संक्रमित पाया गया जिसके साथ ही इस विमान में सवार संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है। यह पूछे जाने पर कि जहाज पर सवार भारतीयों को जहाज से उतारने के लिए क्या भारतीय दूतावास कोई प्रबंध कर रहा है, एक अधिकारी ने कहा, ‘हालात पर निकटता से नजर रखी जा रही है।’

The post जापानी क्रूज पर सवार भारतीयों के संपर्क में दूतावास appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2HdakRi
via Latest News in Hindi

0 Comments