अरुणाचल के पूर्व सीएम के बेटे का शव मिला
ईटानगर, 11 फरवरी (एजेंसी)
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल के बेटे शुभांसो पुल का ब्रिटेन में शव मिला है। उनके पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुभांसो का शव ससेक्स के ब्राइटन में उनके अपार्टमेंट से मिला। वह ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। वह कलिखो पुल की पहली पत्नी दांग्विमसाई पुल के पुत्र थे। पुल परिवार शुभांसो के शव को वापस लाने के लिए ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग से संपर्क की कोशिश कर रहा है। कलिखो पुल कांग्रेस और भाजपा के चंद विधायकों के समर्थन से 2016 में कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था। पुल ने 9 अगस्त 2016 को अपने सरकारी आवास नीति विहार में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।
The post अरुणाचल के पूर्व सीएम के बेटे का शव मिला appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2vu9nRR
via Latest News in Hindi
0 Comments