श्रीनगर, 11 फरवरी (एजेंसी)
जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के संस्थापक मकबूल बट्ट की 26वीं बरसी के मद्देनजर मंगलवार को कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एेहतियातन इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई। हालांकि, शाम को यह बहाल कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट सेवा तड़के निलंबित कर दी गई क्योंकि अलगाववादी संगठनों द्वारा बट्ट की बरसी को लेकर बंद का आह्वान किया गया था, जिसके चलते हिंसा की आशंका पैदा हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में शाम को इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई।

The post इंटरनेट सेवा निलंबित, शाम को बहाल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37g8h9D
via Latest News in Hindi

0 Comments