पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसन ने स्ट्रीट वेंडरों को दिया प्रशिक्षण
चंडीगढ़/पंचकूला, 11 फरवरी (नस)
शहर के विभिन्न स्थलों पर खुले में खाने-पीने की वस्तुओं को शुद्ध रखने के संबंध में इन दिनों पीजीआई द्वारा स्ट्रीट वेंडरों को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसन एंड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा सेक्टर-25 डी स्थित सामुदायिक सेवा केन्द्र में दो घंटे का विशेष प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 39 रजिस्टर्ड स्ट्रीट वेंडर कार्यशाला में शामिल हुए और उन्हें विक्रेताओं की स्वच्छता किट दी गई, जिसमें एप्रन, दस्ताने, हेड कवर और मास्क शामिल हैं। कम्युनिटी मेडिसन की एसोसिएट प्रोफेसर डा पूनम खन्ना ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। प्रशिक्षण सत्र में स्ट्रीट वेंडरों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा वेंडर एमसीसी, खाद्य सुरक्षा और मानक विनियमन 2011, स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 और स्वच्छता मिशन के बारे में जानकारी दी गई। कम्युनिटी मेडिसन के सहायक प्रोफेसर डा कपिल गोयल ने विभिन्न खाद्य जनित बीमारियों और उनके कारणों के बारे में बात की। सहायक प्रोफेसर डा. बीके पांधी ने वेस्ट मैनेजमेंट (अपशिष्ट प्रबंधन) के बारे में बात की। पीजीआई की आहार विशेषज्ञ दीपिका पुरी ने खाद्य सुरक्षा को लागू करने के तरीकों पर विचार साझा किए। एमसीएम कॉलेज चंडीगढ़ की सहायक प्रोफेसर गीता मेहरा ने वेंडरों को खाने-पीने की चीजों में मिलावट के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर रुद्र थिएटर कंपनी के रविन्द्र और उनकी टीम ने ‘मुंशी पार्टी और रेहड़ी वाले’ का मंचन कर वेंडरों को शुद्धता बरतने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यशाला को परियोजना टीम की दिव्या शर्मा, डा. विजेंदर, कोमल, तेजिंदर, नरेश और अवनीप ने संबोधित किया।
The post पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसन ने स्ट्रीट वेंडरों को दिया प्रशिक्षण appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37pyh2E
via Latest News in Hindi
0 Comments