चंडीगढ़/पंचकूला, 2 फरवरी (नस)
रामदरबार में रविवार को लोगों का गुस्सा वाल्मीकि शोभा यात्रा पर लगाए गए 68 लाख रुपये के जुर्माना के विरोध में रविवार को पूर्व मेयर राजेश कालिया और निगम के आयुक्त केके यादव के पुतले फूंके गये। यह विरोध प्रदर्शन वाल्मीकि समाज की तरफ से किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर और भगवान वाल्मीकि कॉमर्शियल एडवरटाइजमेंट के दायरे में नहीं आते। इसलिए जुर्माने का फैसला तुरंत वापस लिया जाए। वालमीकि समाज ने चेतावनी भी दी कि यदि 68 लाख जुर्माने का नोटिस वापस न लिया गया और गुरचरण को जल्द बहाल नहीं किया गया तो 13 फरवरी को नगर निगम का घेराव भी किया जाएगा। इस प्रदर्शन में वाल्मीकि समाज के मुख्य सदस्यों में कंवर पाल गहलोत,कुलदीप ढिलोड लव कुमार, सुभाष तमोली,राजिंदर मकवाना, सुशील ढिंगिया,राजू कागडा आदि शामिल रहे।

The post पूर्व मेयर, निगम आयुक्त के फूंके पुतले appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2GKcYhg
via Latest News in Hindi

0 Comments