आकर्षण का केंद्र होगा कुरुक्षेत्र का बुद्ध स्तूप
चंडीगढ़, 28 फरवरी (ट्रिन्यू)
प्रदेश में पुरातत्व एवं संग्रहालय को बढ़ावा देने के लिए 119 करोड़ 25 लाख रुपये का सालाना बजट तय किया है। कुरुक्षेत्र में बनाया जा रहा बुद्ध स्तूप आकर्षण का केंद्र रहेगा। हड़प्पाकालीन स्थलों को दर्शाने वाली एटलस और 2020 के लिए हड़प्पा मुहर पर एक कलैंडर प्रकाशित होगा। सरकार ने प्रदेश के प्राचीन स्थलों के संरक्षण के लिए नूंह की पुरानी तहसील बिल्डिंग, लोहारू के किले और तावड़ू के मकबरे को राज्य सरंक्षित स्मारक घोषित किया है। पंचकूला में स्टेट ऑफ आर्ट पुरातात्विक संग्रहालय स्थापित होगा। हिसार के राखीगढ़ी में एक स्थल पर संग्रहालय व व्याख्या केंद्र निर्माणाधीन है।
राखीगढ़ी के लिए केंद्र देगा 1000 करोड़
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्रीय बजट में राखीगढ़ी को देश के एक प्रतिष्ठित स्थल के रूप में विकसित करने का प्रावधान किया है। इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने राखीगढ़ी के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट अलॉट किया है।
The post आकर्षण का केंद्र होगा कुरुक्षेत्र का बुद्ध स्तूप appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2vi2BiG
via Latest News in Hindi
0 Comments