शिमला में बृहस्पतिवार को एसजेवीएन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा फाइनेंशियल क्लोजर समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए। -दैनिक ट्रिब्यून

शिमला, 6 फरवरी (निस)
एसजेवीएन की 900 मेगावाट अरुण-3 जलविद्युत परियोजना के लिए फाइनेंशियल क्लोजर आज प्राप्त कर लिया गया। बैंकों के साथ 6333.48 करोड़ रुपए का कुल ऋण टाईअप किया गया है। भारतीय बैंकों का ऋण भाग 5374 करोड़ भारतीय रुपए (8600 करोड़ नेपाली रुपए) तथा 960 करोड़ भारतीय रुपए (1536 करोड़ नेपाली रुपए) ऋण भाग की प्रतिबद्धता नेपाली बैंकों द्वारा दी गई है। एसएपीडीसी प्रबंधन ने परियोजना निर्माण के लिए ऋण आहरण से पहले अग्रिम इक्विटी का उपयोग करने का निर्णय लिया है। फाइनेंशियल क्लोजर परियोजना का एक चरण है, जब फाइनेंसरों द्वारा फंडऋण की प्रारंभिक उपलब्धता से पहले एक वित्तपोषण समझौते की सभी शर्तें पूरी होती हैं।

The post जलविद्युत परियोजना के लिए हासिल किया फाइनेंशियल क्लोजर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2vRL8gF
via Latest News in Hindi

0 Comments