सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
जम्मू : भारतीय सेना का चेतक हेलिकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ी के बाद जम्मू कश्मीर के रियासी में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं । अधिकारियों ने बताया कि सुबह नियमित अभियान पर निकले हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गयी और जिले के अरनास क्षेत्र में रूडखुड इलाके में उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। -एजेंसी
The post सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37W0xLd
via Latest News in Hindi
0 Comments