भाकियू की मांग, सरकार जारी करे ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन
पंचकूला में बृहस्पतिवार को भाकियू प्रतिनिधिमंडल सीएमडी शत्रुजीत कपूर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए। -ट्रिन्यू
पंचकूला, 6 फरवरी (ट्रिन्यू)
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने बृहस्पतिवार को ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन के लंबित मामले जल्द निपटाने की मांग को लेकर उत्तर व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक शत्रुजीत कपूर को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजद इन्हें जारी नहीं किया जा रहा। इससे किसान परेशान हैं। ज्ञापन में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को दिल्ली सरकार की तर्ज पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने की भी मांग की गई है। सीएमडी कपूर ने सभी मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कराने का आश्वासन दिया। रतनमान ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्यूबवेल के सभी लंबित बिजली कनेक्शन जारी करने की घोषणा की थी। लेकिन किसानों की ओर से निगम में लाखों रुपए जमा कराने के बावजूद करीब 85 हजार कनेक्शन अब भी लंबित हैं।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य संगठक प्रताप सिंह माजरा, प्रदेश कार्यालय सचिव बलजीत सिंह राठी, अम्बाला मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह राणा, प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, जिला करनाल संरक्षक मेहताब कादियान, पंचकूला जिला महासचिव सुशील राणा, जिला अम्बाला प्रवक्ता वीरेंद्र राणा शामिल थे।
The post भाकियू की मांग, सरकार जारी करे ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2uoC4zu
via Latest News in Hindi
0 Comments