होमगार्ड जवानों की अधिकतर मांगें मंजूर
पिंजौर, 3 फरवरी (निस)
होमगार्ड वेल्फेयर एसोसिएशन प्रदेश संयोजक संदीप शर्मा के नेतृत्व में जवानों ने होमगार्ड सेंटर कमांडर नरिंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। संदीप शर्मा ने सोमवार को कालका में बताया कि कमांडर ने तुंरत होमगार्ड जवानों के लिए अलग से हेल्प डेस्क सुविधा आरंभ कर दी है। यह सुविधा देने वाला पंचकूला प्रदेश का पहला जिला बन गया है।
संदीप ने बताया कि सेंटर कमांडर ने जवानों को यह भी जानकारी दी कि डीजी होमेगार्ड और गृहमंत्री के निर्देशानुसार जवानों के वेलफेयर, वर्षभर रोजगार देने और अन्य प्रदेशों में जो सुविधायें जवानों को मिलती हैं, यहां प्रदेश के जवानों को भी दी जाएगी। जल्दी ही जवानों का एचडीएफसी बैंक में सैलरी एकाउंट खोला जाएगा, हर वह सुविधा मिलेगी जो पुलिस जवान को मिलती है। पीएफ, ईएसअसई जैसी सुविधाओं के लिए विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
The post होमगार्ड जवानों की अधिकतर मांगें मंजूर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UlqMXl
via Latest News in Hindi
0 Comments