विभिन्न संगठनों ने किया निगम का घेराव
चंडीगढ़, 13 फरवरी (ट्रिन्यू)
भारतीय मजदूर संघ ऑल इंडिया कंडक्टर कर्मचारी संघ और विभिन्न दलित संगठनों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम का घेराव किया। उन्होंने पूर्व महापौर राजेश कालिया और निगम आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निगम के कार्यालय के आगे रोष प्रदर्शन किया।
कंवर पाल गहलोत व सुभाष तमोली ने दलित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि अक्तूबर 2019 को भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा महोत्सव में निगम के मेयर को न तो आमंत्रित किया गया था और न ही बैनर पोस्टरों पर उनकी तस्वीर लगाई गई थी। कालिया ने द्वेष भावना रखते हुए अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करते हुए शोभायात्रा के दौरान लगाए गए बैनर पोस्टर व गुरचरण को माध्यम बनाकर समस्त बाल्मीकि समाज की आस्था व स्वाभिमान को भारी ठेस पहुंचाई व बाल्मीकि समाज के बैनर पोस्टरों पर ₹ 68 लाख का जुर्माना लगवा दिया।
महीने के अंत तक मामला सुलझाने का आश्वासन
बाद दोपहर तक प्रदर्शनकारी निगम के दफ्तर के आगे डटे रहे तो महापौर राजबाला मलिक ने उनकी कोर कमेटी के सदस्यों को बुलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि 28 फरवरी तक गुरचरण सिंह को दिए गए 68 लाख रुपए के जुर्माने का नोटिस व उसकी नौकरी की बहाली के मामले को सुलझा लिया जाएगा। राजबाला मलिक के साथ कोर कमेटी व भारतीय मजदूर संघ और ऑल कांटेक्ट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह केपी, गहलोत, सुभाष तमोली, रजिंदर मकवाना, कुलदीप, बद्री प्रसाद, अशोक कुमार, कालूराम, साईनाथ शामिल थे।
संघर्ष जारी रखने की चेतावनी
संघर्ष समिति ने महापौर के साथ बैठक के दौरान स्पष्ट कर दिया कि अगर फरवरी के अंत तक मामले को नहीं सुलझाया गया तो वाल्मीकि समाज अपना संघर्ष जारी रखेगा।
The post विभिन्न संगठनों ने किया निगम का घेराव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SGUxj3
via Latest News in Hindi
0 Comments