दिल्ली से बुक करवाकर चले, गुरुग्राम में लूटी कैब
गुरुग्राम, 3 फरवरी (हप्र)
दिल्ली से गुरुग्राम के मारुति कुंज के लिए कैब बुक करवाकर चले युवकों ने चालक को हथियार की नोक पर लेकर उसकी कैब व मोबाइल लूट लिया। इस बारे में पुलिस को उत्तर प्रदेश के ओरैया निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह गांव इस्लामपुर में किराये पर रहता है और कैब चलाता है। दो युवकों ने रविवार देर शाम उसकी कैब दिल्ली के खड़गसिंह मार्ग से भौंडसी स्थित मारुति कुंज के लिए बुक की थी। राह में दोनों युवक बार-बार अपनी लोकेशन बदलते रहे। करीब डेढ़ घंटे तक घुमाने के बाद वे उसे रात करीब एक बजे गांव बहल्पा लेकर पहुंचे। यहां आरोपियों ने उसे हथियार की नोक पर लेकर पिटाई की। आरोपियों ने उससे करीब 10 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन व गाड़ी की चाबी लूट ली। आरोपी उसे सुनसान स्थान पर छोड़ गाड़ी लेकर फरार हो गए।
The post दिल्ली से बुक करवाकर चले, गुरुग्राम में लूटी कैब appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2GNOio9
via Latest News in Hindi
0 Comments