सोनीपत में सोमवार को हाईवे पर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगा जाम। -हप्र

सोनीपत, 3 फरवरी (हप्र)
सोमवार को नेशनल हाईवे 44 पर हरियाणा रोडवेज की बस और एक ट्रक के बीच राई रेस्ट हाउस के पास टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार यात्री किशनचंद, कबीर, अनिल और मोहम्मद असलम को चोटें लगी। घायल हो गए। दुर्घटना की वजह से जीटी रोड पर जाम लग गया। कई घंटे तक राहगीर जाम में फंसे रहे। बाद में पुलिस ने सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम को खुलवाया। सुबह करीब साढ़े 9 बजे कुरुक्षेत्र डिपो की बस दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस के आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बस सीधे ट्रक से जा टकराई। गनीमत रही कि किसी सवारी को गम्भीर चोट नहीं लगी।

The post बस-ट्रक की टक्कर में 4 जख्मी, ट्रैफिक रुका appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Sm1sy6
via Latest News in Hindi

0 Comments