ननिहाल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
होशियारपुर (निस) :
गांव बसी नो में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। थाना हरियाना पुलिस ने इस संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक थाना गढ़दीवाला के अधीन गांव मानगढ़ का निवासी बलजिंदरजीत सिंह (34) अपने ननहाली गांव से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब बलजिंदरजीत सिंह गांव बसी नो के पास पंहुचा तो वहां से गुजर रहे एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
The post ननिहाल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2tklNLw
via Latest News in Hindi
0 Comments