अमृतसर में शनिवार को मांगों को लेकर हड़ताल के दूसरे दिन नारेबाजी करते बैंक कर्मचारी। -विशाल कुमार

होशियारपुर, 1 फरवरी (निस)
बैंक कर्मचारियों की यूनियनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर वेतन बढ़ोतरी, बैंकों में सप्ताह के पांच दिन ही कार्य, नयी पेशन योजना को लागू करवाने, बेसिक वेतनमान में विशेष भत्ते को भी जोड़ने तथा परिवार को मिलने वाली पेंशन में भी सुधार करने आदि मांगों को लेकर आज दूसरे दिन भी विभिन्न सरकारी बैंकों में हड़ताल के कारण बैंकों का काम पूर्ण रूप में ठप रहा, जिस कारण लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हड़ताल के दौरान मुलाजिमों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा मांगों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। प्रधान के.जी. शर्मा व सर्कल सचिव राजिंदर कुमार भाटिया ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बैंक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जा रहीं, जिस कारण उन्हें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा है।

The post बैंक कर्मियों ने दूसरे दिन भी की पूर्ण हड़ताल, लोग परेशान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2uTSOPe
via Latest News in Hindi

0 Comments