बठिंडा, 1 फरवरी (निस)
यहां से लगभग 20 किलोमीटर दूर बठिंडा-सिरसा रेललाइन पर गांव भगवानपुरा के पास गाड़ी के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह के अनुसार मृतक की पहचान बग्गा सिंह (50), निवासी भगवानपुरा के तौर पर हुई है।
जांच अधिकारी के अनुसार मृतक के भाइयों बलवीर सिंह व बलजीत सिंह ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उनके भाई की 9 लड़कियां हैं, जिनमें से 6 की शादी हो चुकी है व तीन कुंवारी हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है।

The post गाड़ी के नीचे आने से मरा ग्रामीण appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31iZAda
via Latest News in Hindi

0 Comments